बिहार पुलिस के 18 अधिकारी-जवानों को पुलिस पदक, दो को राष्ट्रपति पदक

पटना: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के कर्मियों के लिए वर्ष 2026 के पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों का अलग-अलग श्रेणियों में चयन हुआ है। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एक इंस्पेक्टर को गैलंट्री मेडल और 15 अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में आईजी संजय कुमार और एसपी वीणा कुमारी शामिल हैं। वहीं इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को असाधारण साहस और वीरता के लिए Medal for Gallantry के लिए चुना गया है।

Sponsored Advertisement

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, एसपी इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर मोहम्मद इरशाद आलम, राकेश कुमार और संतोष छेत्री शामिल हैं। इनके अलावा सब इंस्पेक्टर स्तर पर लवकुश कुमार, मुकेश कुमार, अमिताभ गिरी और आनंद प्रकाश को भी सम्मानित किया जाएगा।

सूची में हवलदार शंभू नाथ सिंह और संतोष अले मगर के साथ सिपाही छत्र बहादुर, तपन गुरुंग थापा, रुपेश थापा और संतोष कुमार का नाम भी शामिल है। इस तरह वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सिपाही स्तर तक के कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान की पहचान मिली है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा के प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल है। यह लंबे समय तक असाधारण, विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। वहीं सराहनीय सेवा पदक लगातार बेहतर प्रदर्शन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के लिए प्रदान किया जाता है।

गैलंट्री मेडल असाधारण साहस और वीरता के लिए दिया जाता है। गंभीर जोखिम के बावजूद कर्तव्य निभाने, लोगों की जान-माल बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में प्रदर्शित साहस को इसमें महत्व दिया जाता है।

बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों का चयन राज्य पुलिस बल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Posts

अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, भाजपा नेताओं ने एसपी को सौंपा आवेदन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस…

पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, पंचायतों के मुखिया ने मांगी अपात्र परिवारों की सूची

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवास प्लस 2024 के सर्वे और लाभार्थियों की सूची को लेकर सबौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपात्र परिवारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *