सहरसा प्रधान डाकघर में बिजली संकट से काम ठप, जेनरेटर महीनों से खराब; पैसे की जमा-निकासी और राखी की बुकिंग प्रभावित

सहरसा के प्रधान डाकघर में बिजली व्यवस्था चरमराने और महीनों से जेनरेटर खराब रहने के कारण डाकघर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली नहीं रहने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से ग्राहकों और डाक अभिकर्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैसे की जमा-निकासी समेत कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत सामने आई है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि बिजली कटने के बाद प्रधान डाकघर में काम लगभग ठप हो जाता है। जेनरेटर लंबे समय से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। इसके कारण डाकघर पहुंचने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई ग्राहक जरूरी काम नहीं होने के कारण वापस लौटने को मजबूर हैं।

 

वहीं, रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए राखी भेजने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। बिजली संकट के कारण राखी की बुकिंग नहीं हो पा रही है। त्योहार नजदीक होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है।

 

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, सहरसा के जिला सचिव शिव भूषण सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या के साथ-साथ प्रधान डाकघर का जेनरेटर भी महीनों से खराब है। इसके कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने आरडी खाताधारकों की परेशानी भी सामने रखी। उनका कहना है कि शुक्रवार 15 अगस्त और शनिवार 16 अगस्त को अवकाश रहेगा। ऐसे में यदि आज आरडी की राशि जमा नहीं हो पाती है तो ग्राहकों को 17 अगस्त को राशि जमा करने पर जुर्माना लगने की चिंता है।

 

अभिकर्ताओं और ग्राहकों ने डाक विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द जेनरेटर ठीक कराने और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जरूरी डाक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें और लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

 

 

Related Posts

अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, भाजपा नेताओं ने एसपी को सौंपा आवेदन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस…

पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, पंचायतों के मुखिया ने मांगी अपात्र परिवारों की सूची

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवास प्लस 2024 के सर्वे और लाभार्थियों की सूची को लेकर सबौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपात्र परिवारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *