बरवाअड्डा में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 335 पेटियों में मिली 16,080 बोतलें

धनबाद बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की नकली अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। शराब को एक घर के पीछे बने बकरी शेड में छिपाकर रखा गया था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम बरवाअड्डा पुलिस ने मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में छापेमारी की। पुलिस ने गांव निवासी सुनील रजक के घर के पीछे बने बकरी शेड की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, बकरी शेड से कुल 335 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें 16 हजार 80 बोतल शराब मिली है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब को नकली बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि इस शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सुनील रजक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गुरुवार को बरवाअड्डा थाना में मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की जांच कराई जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है और फरार आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बकरी शेड में इतनी बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने से इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार की गई और इसकी सप्लाई बिहार तक पहुंचाने की योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे।

संवाददाता — राजेश कुमार, धनबाद

Related Posts

NEET धांधली पर EOU की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार; 30 लाख तक वसूली का आरोप

बिहार में नीट यूजी और री-नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितता के मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी…

नालंदा में 4 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता पर जमीन पर पटककर हत्या करने का आरोप; शव खंधा में फेंककर फरार

बिहार के नालंदा जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तेलमर थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव में चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *