पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी अनिमा कुमारी पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने और इसके लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये देने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मोबाइल फोन, नकद राशि, बैंक पासबुक, चेकबुक और एक कार बरामद की है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 की सुबह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान शव की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी पंकज उरांव के रूप में हुई। पंकज के पिता बिरजू उरांव ने उसकी पत्नी और मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 137/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान में सामने आया कि अनिमा कुमारी ने अपने पिता के साथ मिलकर पंकज की हत्या की कथित साजिश रची। पुलिस का दावा है कि हत्या के लिए तेतरी देवी और पिंटू कुमार को करीब 10 लाख रुपये दिए गए थे। जांच में तेतरी देवी के बैंक खाते में करीब आठ लाख रुपये होने की जानकारी भी सामने आई।

 

जांच के मुताबिक, रिंकी देवी के माध्यम से पंकज से फोन पर बातचीत कर उसे सतबरवा बुलाया गया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव को एकता जंगल में फेंक दिया।

 

मामले में अनिमा कुमारी, पिंटू कुमार, तेतरी देवी, जितेंद्र उरांव, रिंकी देवी, रामजनम उरांव और दिलेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल, अन्य मोबाइल फोन, नकद राशि, बैंक दस्तावेज और सुजुकी एक्सएल6 कार बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

छापामारी दल में लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, सअनि बाबूलाल यादव, लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड और पलामू तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।

 

संवाददाता — सत्यम शुक्ला

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *