तीन बच्चों की मां मामी को लेकर भांजा हुआ फरार, मामी-भांजे के रिश्ते पर उठे सवाल

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां महिला को उसके ही रिश्ते का भांजा लेकर फरार हो गया, ऐसा आरोप महिला के पिता ने लगाया है। दोनों के बीच मामी-भांजे का रिश्ता बताया गया है। मामले को लेकर महिला के पिता ने अलौली थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री और बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई है।

 

Sponsored Advertisement

आवेदन के अनुसार, महिला के पिता वकील सिंह ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को उनके दामाद अरविंद भट्ठो ने फोन कर उनकी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनकी पुत्री नेहा कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ जाने के लिए निकली थी।

 

बताया गया कि 6 अगस्त को करीब 10 बजे दिन में वकील सिंह अपनी पुत्री नेहा कुमारी और बच्चों को लेकर फुदकीचक जा रहे थे। संतोष में सड़क जाम होने के कारण वे टेंपो से उतरकर पुल पार कर रहे थे। इसी दौरान मुंगेर जिले के हरिनामार थाना क्षेत्र निवासी प्रीतम कुमार टेंपो लेकर वहां पहुंचा।

 

आवेदन में आरोप है कि प्रीतम कुमार ने महिला और बच्चों को घर पहुंचाने की बात कही। रिश्ते में भांजा होने के कारण परिवार ने उस पर भरोसा किया और महिला को उसके साथ भेज दिया। लेकिन इसके बाद महिला अपने ससुराल नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि प्रीतम कुमार तीन बच्चों की मां अपनी मामी को लेकर फरार हो गया।

 

महिला के पिता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री के पास करीब दो लाख रुपये और तीन भरी जेवरात थे, जो उसके गायब होने के बाद से नहीं मिल रहे हैं।

 

परिजनों ने पुलिस से महिला और बच्चों की बरामदगी तथा पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Posts

बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम, NCAER को जेडीयू का लीगल नोटिस देने का ऐलान

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट में शराबबंदी को 10 साल बाद भी प्रभावी…

मिहिजाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार; भेजे गए जेल

जामताड़ा मिहिजाम थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *