धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसएसपी ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

धनबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार को परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्टेडियम पहुंचकर परेड पूर्वाभ्यास और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड में शामिल टुकड़ियों के प्रदर्शन को देखा और तैयारियों की समीक्षा की। जहां भी छोटी-मोटी कमियां या त्रुटियां सामने आईं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 

उपायुक्त ने स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समारोह के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

15 अगस्त को उपायुक्त आदित्य रंजन सुबह 9 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके अलावा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, सुबह 8 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय और सुबह 10 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

 

मुख्य समारोह में डीएपी और एनसीसी के दो-दो प्लाटून शामिल होंगे। इसके अलावा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड तथा ग्रामीण पुलिस की एक-एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे रखने का निर्णय लिया गया है। समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

संवाददाता — राजेश कुमार धनबाद

Related Posts

गैस को लेकर प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बायोगैस उत्पादन 10 गुना बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय गोबरधन योजना को मंजूरी दी है। इस…

बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम, NCAER को जेडीयू का लीगल नोटिस देने का ऐलान

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट में शराबबंदी को 10 साल बाद भी प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *