बोकारो में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली सभी प्रमुख गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया।

 

Sponsored Advertisement

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने परेड का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परेड में शामिल जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और सलामी ली। इसके बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया।

 

रिहर्सल के दौरान जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने परेड की तैयारियों, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए संबंधित जवानों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत का गायन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। वहीं, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी राष्ट्रीय गीत का गायन किया जाएगा। इस संबंध में पूरे जिले के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

वहीं, एसपी नाथू सिंह मीना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परेड की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जो भी छोटी-मोटी त्रुटियां सामने आई हैं, उन्हें लेकर जवानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की कमी न रहे।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी के अनुसार जिले के लॉज, होटल और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

 

Related Posts

पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *