मधुबनी में वांछित ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला शव, बोरे में पैक हालत में बलिराजगढ़ के पास से बरामद, 2 नवंबर को गोलीबारी कर हुआ था फरार

बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में 2 नवंबर को हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी वांछित एएसआई चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद हुआ है। गुरुवार देर शाम बलिराजगढ़ के पास बोरे में पैक हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास से सरकारी रिवॉल्वर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने शव की पहचान एएसआई चंद्रमोहन सिंह के रूप में की है।

दरअसल, बीते 2 नवंबर को एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अवैध संबंध के विवाद में कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक महिला समेत कई लोग घायल हुए थे। वारदात के बाद से ही एएसआई फरार चल रहा था।

Sponsored Advertisement

उसकी गिरफ्तारी के लिए शुरुआत में विशेष टीमों का गठन किया गया था। बाद में पुलिस ने 12 विशेष टीमों को उसकी तलाश में लगाया। नेपाल सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इतना ही नहीं, आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

इसी बीच गुरुवार देर शाम बलिराजगढ़ के पास एक बोरे में बंद शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर-2 और पुलिस टीम ने शव को बरामद किया। शव के पास मिले सरकारी हथियार और पहचान पत्रों के आधार पर उसकी पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई।

मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने भी एएसआई की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल; चार दिनों तक सूर्य उपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल; चार दिनों तक सूर्य उपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु

तीखे बयानों के बाद आमने-सामने आए सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर, मुस्कुराकर मिलाया हाथ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

तीखे बयानों के बाद आमने-सामने आए सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर, मुस्कुराकर मिलाया हाथ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *