बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान पटना पहुंच चुके हैं, जहां वे आज बिहार दिवस के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

पटना पहुंचने पर शान ने बिहार की जनता के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यहां आने का मौका मिला, यह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में वे दर्शकों के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले हैं और पूरा माहौल संगीतमय बना देंगे। शान ने बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाला साल राज्य के लिए और भी बेहतर हो।

 

शान ने कहा कि वे आज अपने लोकप्रिय बॉलीवुड गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों पर भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग संगीत प्रेमी हैं और यहां की ऊर्जा उन्हें हमेशा आकर्षित करती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “वक्त अब बिहार का आ गया है, एक बिहारी सौ पर भारी।”

 

इस दौरान शान ने अपने पिता द्वारा कंपोज किए गए एक भोजपुरी गीत को गुनगुनाकर भी सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हो गए। उनके इस अंदाज ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

 

बिहार दिवस के इस खास मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं। शान की प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी उनके लाइव परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

पटना में आज संगीत और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जहां शान अपनी आवाज से बिहारवासियों के दिलों पर छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पटना से सुरजीत कुमार की रिपोर्ट।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *