सहसा में 23.03.2026 सोमवार को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (CGD) परियोजना के वर्तमान क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आपूर्ति की प्रगति एवं शेष कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने PNG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में चल रहे पाइप बिछाने एवं अन्य आवश्यक कार्यों को अनिवार्य रूप से आगामी पंद्रह दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरे किए जाएं ताकि आम लोगों को जल्द गैस सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में उपस्थित IOCL के प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि कार्य पूर्ण करने हेतु ठोस एवं विस्तृत कार्ययोजना अविलंब प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें। PNG गैस आपूर्ति कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य 08 अप्रैल 2026 निर्धारित किया गया है तथा तय तिथि तक सभी कार्य पूर्ण करना IOCL के लिए अनिवार्य होगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता श्री निशांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
