सहरसा पुलिस ने बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

यह घटना 17 दिसंबर 2025 की है। हसनपुर चौक के पास एक ट्रैक्टर चालक से हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये और मोबाइल छीन लिया गया था। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर बनमा ईटहरी थाना में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूडल कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *