सोना समझकर बुजुर्ग महिला की सिटी गोल्ड की बाली खींच ले गया चोर, घर में अकेली थी 75 वर्षीय महिला

बोकारो चास थाना क्षेत्र में तड़के सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ कान की बाली छीनने का मामला सामने आया है। स्वामी विवेकानंद रोड स्थित वार्ड नंबर 20 में 75 वर्षीय भवानी देवी अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचे एक संदिग्ध ने उनके कान से बाली जबरन खींच ली और मौके से फरार हो गया। महिला का कहना है कि बाली असली सोने की नहीं बल्कि सिटी गोल्ड की थी, लेकिन आरोपी उसे सोना समझकर ले गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे की है। भवानी देवी नींद से उठी थीं। इसी दौरान उन्हें घर के दरवाजे पर किसी के खटखटाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खोला और जैसे ही वापस अंदर की ओर मुड़ीं, तभी मुंह पर कपड़ा बांधे एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पीछे से घर में आ गया।

 

आरोपी ने बिना कुछ पूछे बुजुर्ग महिला के कान में पहनी बाली पर हाथ डाल दिया और उसे जोर से खींचकर निकालने लगा। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गईं। उन्होंने आरोपी से कहा कि वह खुद बाली खोलकर दे देंगी, क्योंकि यह सोने की नहीं बल्कि सिटी गोल्ड की है। लेकिन आरोपी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और जबरन बाली खींचकर वहां से भाग निकला।

 

घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। सूचना मिलते ही उनका बेटा घर पहुंचा। बेटे के अनुसार, उनकी मां घर में अकेली रहती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग किराए के मकान में रहते हैं। घटना की जानकारी चास थाना पुलिस को दे दी गई है।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद अब संदिग्ध की तलाश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

संवाददाता — चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *