सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच और काम रोकने की मांग की

नगर निगम सहरसा के वार्ड संख्या 03/11 स्थित विवेकानंद पथ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव कुमार ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कोसी प्रमंडल के आयुक्त, सहरसा के जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

आवेदन के अनुसार, सड़क निर्माण में घटिया ईंट और सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क की निर्धारित चौड़ाई के बजाय कथित तौर पर महज करीब ढाई इंच की ढलाई की जा रही थी। साथ ही निर्माण स्थल पर योजना का शिलापट्ट भी नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

प्रणव कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 जून 2026 को नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और नगर निगम के संबंधित कनीय अभियंता को मोबाइल एवं वाट्सऐप के माध्यम से निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की जानकारी दी थी। शिकायत के बाद काम रुकने की बात भी आवेदन में कही गई है। हालांकि, उनके अनुसार 8 अगस्त को अचानक दोबारा सड़क की ढलाई शुरू कर दी गई।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर न तो संबंधित अभियंता मौजूद थे और न ही निर्माण कार्य की निर्धारित गुणवत्ता एवं चौड़ाई का पालन किया जा रहा था। उन्होंने दोबारा अधिकारियों को वीडियो और अन्य जानकारी भेजकर मामले से अवगत कराया।

 

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 10 अगस्त को अनियमितताओं की शिकायत देने के बाद उनके विरुद्ध सहरसा सदर थाना में एक मामला दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता ने इसे साजिश का हिस्सा बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि जांच पूरी होने तक सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए और सरकारी राशि के उपयोग की भी जांच कराई जाए। साथ ही यह पता लगाने की मांग की गई है कि निर्माण कार्य किसकी निगरानी में कराया जा रहा था।

Related Posts

मुख्य आरोपी का कमरा खाली कराने पहुंचा परिवार, इशाकचक पुलिस के नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

भागलपुर इशाकचक थाना कांड संख्या 46/26 के मुख्य आरोपी संजय भगत उर्फ ओम प्रकाश भगत के फरार रहने के बीच उसके किराए का कमरा खाली कराने का मामला सामने आया…

कांवड़ उठाकर देवघर की राह निकलीं भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय, भक्ति गीतों से गूंज उठा कच्ची कांवरिया पथ

सावन के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति का रंग हर तरफ देखने को मिल रहा है। इसी आस्था के बीच भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय भी कांवड़ लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *