पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक के पास मिला बैग और स्कूल ड्रेस; CCTV और डॉग स्क्वाड से तलाश जारी

पटना के दानापुर से एक स्कूली छात्रा के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा खगौल केंद्रीय विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो रेलवे ट्रैक के पास उसका स्कूल बैग और यूनिफॉर्म मिला। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने देर रात सड़क जाम कर आगजनी भी की। फिलहाल पुलिस छात्रा की सुरक्षित तलाश में जुटी है।

पटना के दानापुर में केंद्रीय विद्यालय की 10वीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा के पिता रेलवे में कार्यरत हैं और परिवार दानापुर-खगौल रेलवे कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब 1:30 से 1:40 बजे के बीच स्कूल की छुट्टी हुई थी। छात्रा स्कूल से अपने घर के लिए निकली, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंची।

Sponsored Advertisement

परिजनों के मुताबिक, घर और स्कूल के बीच की दूरी करीब 500 मीटर है। जब छात्रा करीब दो बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन स्कूल पहुंचे और वहां जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल से समय पर निकल गई थी।

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक छात्रा का स्कूल बैग और यूनिफॉर्म मिलने की सूचना मिली। सामान मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने शाम करीब चार बजे थाने में लिखित शिकायत देकर छात्रा के लापता होने की सूचना दी।

वहीं, छात्रा की तलाश में देरी का आरोप लगाते हुए परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने देर रात सरारी-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवानों के साथ खगौल और शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

दानापुर एएसपी अजीत कुमार के मुताबिक, पुलिस छात्रा की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज में छात्रा अपनी एक सहेली के साथ जाती हुई दिखाई दी है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर लगाया गया है। पुलिस उपलब्ध तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों की मदद से छात्रा की सुरक्षित तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Related Posts

पटना में डॉक्टर दंपती से 30 लाख की रंगदारी की मांग, फोन पर जान से मारने की धमकी; नवादा में मिला आरोपी का लोकेशन

पटना में डॉक्टर दंपती से 30 लाख की रंगदारी की मांग, फोन पर जान से मारने की धमकी; नवादा में मिला आरोपी का लोकेशन

कटिहार में बच्चों की जान पर भारी पड़ रही मजबूरी, रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम

कटिहार में बच्चों की जान पर भारी पड़ रही मजबूरी, रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *