क्रिकेट के मैदान से बिहार पुलिस तक: मुकेश कुमार और आकाश दीप बने डीएसपी, DGP ने किया स्वागत

पटना: भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप अब बिहार पुलिस में डीएसपी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों क्रिकेटरों की बिहार पुलिस में प्रोविजनल नियुक्ति के बाद आधिकारिक रूप से सेवा में एंट्री हो गई है। दोनों ने 10 अगस्त को पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी के लिए योगदान दिया।

बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती (संशोधन) नियमावली, 2026’ के तहत गठित उच्चस्तरीय चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर हुई है। सरकार का उद्देश्य उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ सफल खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में आने का अवसर प्रदान करना है।

Sponsored Advertisement

मुकेश कुमार और आकाश दीप के बिहार पुलिस में शामिल होने के मौके पर पुलिस मुख्यालय में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने दोनों नवनियुक्त डीएसपी का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (मुख्यालय) मनोज कुमार भी शामिल थे। अधिकारियों ने दोनों क्रिकेटरों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले दोनों खिलाड़ी अब पुलिस की वर्दी में राज्य की सेवा करते नजर आएंगे। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण नया अध्याय माना जा रहा है।

मुकेश कुमार ने जुलाई 2023 में टेस्ट क्रिकेट के जरिए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका हासिल किया। वहीं, आकाश दीप ने 23 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव के बाद दोनों खिलाड़ी बिहार पुलिस में डीएसपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। खेल और सरकारी सेवा के इस अनोखे मेल ने दोनों क्रिकेटरों के करियर को एक नई दिशा दी है।

Related Posts

भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *