सहरसा जिले में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के रहने वाले 13 वर्षीय एक बच्चे को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बच्चे को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि सहरसा जिले में कुछ दिन पहले भी एक 13 वर्षीय बच्चे को गोली मारने की घटना सामने आई थी। वहीं अब एक बार फिर इसी तरह की घटना सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा बीती रात भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और जांच में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चे को गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी।

 

खबर अभी अपडेट की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *