मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल से पिस्टल के बल पर चेन लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बीएमपी-6 के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला कांस्टेबल को पिस्टल का भय दिखाकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के दौरान महिला कांस्टेबल ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने कुछ दूरी पर जाकर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वह बीएमपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। नेहा के मुताबिक, वह बीएमपी-6 के पास से सब्जी खरीदकर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान काली रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे।

Sponsored Advertisement

घर के पास गली में जैसे ही नेहा अपनी स्कूटी मोड़ने लगीं, अपराधियों ने बाइक आगे लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। स्कूटी की रफ्तार धीमी होते ही एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। नेहा ने इसका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

नेहा कुमारी ने बताया कि दोनों युवक काली बाइक से आए थे। उन्होंने गली में स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक दिया और पिस्टल तानकर चेन छीन ली। इसके बाद दोनों फायरिंग करते हुए भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को ही निशाना बनाया और विरोध करने पर खुलेआम फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात ने शहर में बढ़ती चेन छिनतई की घटनाओं और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts

भोजपुर में BJP विधायक की हत्या की कथित साजिश, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप

भोजपुर में BJP विधायक की हत्या की कथित साजिश, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप

बेटी हुई तो अस्पताल में मना जश्न, फूल-माला से सजी गाड़ी में हुई नन्ही परी की विदाई

बेटी हुई तो अस्पताल में मना जश्न, फूल-माला से सजी गाड़ी में हुई नन्ही परी की विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *