दरभंगा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, बेटे के जन्मदिन पर वारदात

दरभंगा: बिहार के दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने पति की निर्मम हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदि देव की अदालत ने सिमरी थाना कांड संख्या 147/23 से जुड़े मामले में संगीता देवी और उसके प्रेमी कुंदन कुमार उर्फ बजरंगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

मामला 21 जुलाई 2023 का है। सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव स्थित एक मुर्गी फॉर्म में राम कुमार साह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी संगीता देवी के पास पहुंचे थे। बताया गया कि संगीता देवी इसी मुर्गी फॉर्म में काम करती थी। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी कुंदन कुमार के साथ मिलकर राम कुमार की पिटाई शुरू कर दी।

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे राम कुमार के पिता रामाशीष साह को मिली। सूचना मिलने के बाद वह अपने लोगों के साथ मुर्गी फॉर्म पहुंचे। वहां राम कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। अभियोजन के अनुसार, मृतक की दोनों आंखों को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया गया था।

घटना के बाद मृतक के पिता रामाशीष साह ने सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में संगीता देवी और कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों की गवाही कराई गई। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी माना।

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि सत्रवाद संख्या 675/23 की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। वहीं एपीपी दिलीप कुमार साह के अनुसार, सजा की अवधि निर्धारित करने को लेकर अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने तथा रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का गहन अध्ययन करने के बाद अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

  • Related Posts

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *