नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

 

पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करवा दी।

Sponsored Advertisement

 

जानकारी के अनुसार, उमेश शर्मा बाहर रहकर काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच पत्नी ने बेटे के इलाज का हवाला देकर उमेश शर्मा को घर बुलाया। सुबह जब उमेश अपने बेटे के इलाज के लिए निकले, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद पत्नी वापस घर लौट आई।

 

जब उमेश काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान छोटे बेटे ने बताया कि कुछ लोग उसके पिता को जबरन अपने साथ ले गए थे। इसके बाद परिजनों ने नवगछिया टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने उमेश शर्मा की पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि अपहरण के बाद उमेश शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग मामले के विस्तृत खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत; गांव में पसरा मातम

    समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र की खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड-9 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में वर्षों से सूखा खड़ा…

    बाढ़ के पानी में मछली मारने के अधिकार को लेकर विवाद, रामपुर खुर्द और बिहारीपुर पक्ष आमने-सामने

    भागलपुर। नाथनगर प्रखंड के रामपुर खुर्द और बिहारीपुर के बीच बाढ़ के पानी में मछली मारने के अधिकार को लेकर करीब 10 दिनों से चला आ रहा विवाद अब अंचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *