भाजपा नाला मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को नाला स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने, आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

 

मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और विभिन्न मोर्चों के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नाला प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएगी, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके तथा पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।

 

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी अभियानों की तैयारी और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने तथा संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर प्रसेनजीत घोष, विजय सिंह, सुभाष राय, काजल बाउरी, चंद्र मोहन घोष, निमाई घोष, दीपक घोष, विवेक मिर्धा, विश्वनाथ घोष, अनाथ गोरांई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को नई मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

Related Posts

नाला की मासिक गुरु गोष्ठी में नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को प्लस टू…

लोकसभा में गूंजी कोशी की आवाज, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा-मधेपुरा में कैंसर अस्पताल की उठाई मांग

कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग एक बार फिर लोकसभा में गूंजी। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में नियम-377…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *