अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण दुर्घटना में एक और की गई जान

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुई। हादसे में अबान के साथ कार में सवार सोनू पुत्र रजा की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

अबान अहमद, अतीक अहमद का पांचवां और सबसे छोटा बेटा था। उसके बड़े भाई उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद हैं, जबकि अली अहमद झांसी जेल में निरुद्ध है। तीसरे बेटे असद अहमद की वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। चौथा बेटा अहजम अहमद बाल सुधार गृह से रिहा होने के बाद परिवार के साथ रह रहा है।

 

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी मीडिया कर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था।

 

वहीं, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है। पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। कुछ खुफिया रिपोर्टों में उसके और गुड्डू मुस्लिम के विदेश भागने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Related Posts

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *