रॉन्ग साइड चलने से हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार घायल; स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक स्कूल वैन, एक कंटेनर और एक टाटा मैजिक आपस में टकरा गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि राहत की बात यह रही कि स्कूल वैन में सवार सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

 

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के लिए रॉन्ग साइड से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

 

इसी बीच स्कूल वैन के पीछे चल रही टाटा मैजिक भी अचानक संतुलन खो बैठी और वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। हादसे में टाटा मैजिक में सवार एक महिला भी घायल हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्कूल वैन में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

प्राथमिक जांच में दुर्घटना की वजह स्कूल वैन का रॉन्ग साइड चलना सामने आ रहा है। हालांकि, घायल स्कूल वैन चालक ने कंटेनर चालक की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता : राजेश कुमार

  • Related Posts

    नाला CHC में नवजात के इलाज में देरी का आरोप, दो घंटे इंतजार कराने पर परिजनों का हंगामा; प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

    जामताड़ा। नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक…

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *