पलामू में अवैध हथियार का भंडाफोड़: घर से दो लोडेड देशी कट्टा, कारतूस और नकदी बरामद, आरोपी फरार

झारखंड के पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत रतनाग गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से दो लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खोखा, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि रतनाग गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पिता बालमुकुंद सिंह, अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ उसके घर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही अमित कुमार सिंह घर के बाहर से भाग निकला। जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे और स्थानीय रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके पिता बालमुकुंद सिंह की उपस्थिति में ई-साक्ष्य के तहत पूरी तलाशी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। इसके बाद आरोपी के कमरे की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दीवान पलंग के सिरहाने बने बॉक्स से एक सफेद प्लास्टिक का कैरी बैग बरामद हुआ, जिस पर लाल रंग से “THANK YOU” लिखा था।

 

बैग की जांच करने पर पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा, .315 बोर के पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो काला गमछा और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सभी सामानों को पुलिस ने विधिवत जब्त करते हुए जप्ती सूची तैयार की और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

 

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं तथा इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। मामले की जांच जारी है।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला

  • Related Posts

    नाला CHC में नवजात के इलाज में देरी का आरोप, दो घंटे इंतजार कराने पर परिजनों का हंगामा; प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

    जामताड़ा। नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक…

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *