बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र में भी जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। युवा कार्यकर्ता जटा शंकर कुमार के नेतृत्व में बाबा बजरंगबली मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और जनसुराज की नीतियों की जीत बताया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार की जीत के बाद सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जनसुराज के युवा कार्यकर्ता जटा शंकर कुमार अपने समर्थकों के साथ बाबा बजरंगबली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जीत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया और विशेष पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और जनसुराज के समर्थन में जमकर नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जटा शंकर कुमार ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बदलाव और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता के बढ़ते विश्वास और जनसुराज की विचारधारा की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ राज्य के हर जिले और गांव तक पहुंचेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और बिहार के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए जीत का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया।






