जेपीएससी-जेएसएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का हल्ला बोल, बोकारो डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बोकारो समाहरणालय स्थित उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अभ्यर्थियों के साथ न्याय की मांग उठाई गई।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बेरोजगार युवाओं का भरोसा सरकारी भर्ती प्रक्रिया से उठता जा रहा है। उन्होंने सरकार पर पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

 

भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की कि जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही मामले में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की।

 

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो राज्यभर में इससे भी बड़ा जन आंदोलन चलाया जाएगा। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भाजपा इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

प्रदर्शन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

फिलहाल इस प्रदर्शन के बाद झारखंड की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सियासी माहौल और गर्म होने की संभावना है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    कालाझरिया में करम उत्सव की धूम, लोकगीतों और मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *