कारगिल विजय दिवस पर बोकारो ने वीरों को किया सलाम, पूर्व सैनिकों का सम्मान और रक्तदान शिविर बना आकर्षण


पूरा देश आज 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बोकारो में भी शौर्य, सम्मान और देशभक्ति के माहौल के बीच कारगिल के वीर जवानों को याद किया गया। नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील चंद्र ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में लगभग 60 दिनों तक चले ‘ऑपरेशन विजय’ ने भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और देश की अखंडता की रक्षा के संकल्प को पूरी दुनिया के सामने साबित किया। उन्होंने कहा कि उस दौर को जिसने देखा है, वह जानता है कि देश किन कठिन परिस्थितियों से गुजरा था और किस तरह हमारे जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मनों को परास्त कर तिरंगे की शान बरकरार रखी।


अपर समाहर्ता ने कहा कि कारगिल के वीरों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी तक इन वीर गाथाओं को पहुंचाना जरूरी है, ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना और मजबूत हो सके।

Sponsored Advertisement


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीरों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। वहीं रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उनकी वीरता की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

  • Related Posts

    सहरसा में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, सदर अस्पताल में हंगामा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    सहरसा। सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महिषी स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर पहुंची एक प्रसूता को चिकित्सकों ने जांच के…

    सहरसा कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लव मैरिज के लिए पहुंचे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका, पीछे-पीछे पहुंच गए पत्नी और पति

    सहरसा। सहरसा कोर्ट परिसर में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला और पुरुष कथित तौर पर लव मैरिज करने की नीयत से कोर्ट पहुंचे। दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *