फर्जी वंशावली से 24 डिसमिल जमीन बेचने का आरोप, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद: धनबाद के गांधी सेवा सदन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में शाहिना परवीन और उनके परिवार ने अपनी पैतृक जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि उनके चचेरे भाई ने कथित रूप से फर्जी वंशावली तैयार कर उनकी 24 डिसमिल जमीन की अवैध तरीके से बिक्री कर दी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में स्थानीय वार्ड पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध है और उनकी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा कराया गया।

शाहिना परवीन ने बताया कि विवादित भूमि धनबाद मौजा के खाता संख्या-50 और प्लॉट संख्या-167 में स्थित है। कुल 24 डिसमिल क्षेत्रफल वाली यह जमीन इंडियन ऑयल के पीछे स्थित है। इस संपत्ति के स्वामित्व को लेकर धनबाद सिविल कोर्ट में टाइटल सूट संख्या 152/2026 विचाराधीन है। इसके बावजूद कथित रूप से जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई, जिससे उनके परिवार को आर्थिक और कानूनी दोनों तरह का नुकसान हुआ है।

Sponsored Advertisement

प्रेसवार्ता के दौरान परिवार की ओर से एक सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई। इसमें दावा किया गया कि जिस वंशावली के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी, उसे वर्तमान वार्ड पार्षद ने कथित रूप से फर्जी और छल-कपट से तैयार पाया तथा पूर्व में जारी वंशावली को निरस्त कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद विवादित जमीन की खरीद-बिक्री कर दी गई।

मोहम्मद असलम ने कहा कि जब भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है, तब ऐसी जमीन का सौदा किया जाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो ऐसे मामलों से लोगों का कानून और प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फर्जी वंशावली और दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा विवादित जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    सहरसा में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, सदर अस्पताल में हंगामा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    सहरसा। सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महिषी स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर पहुंची एक प्रसूता को चिकित्सकों ने जांच के…

    सहरसा कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लव मैरिज के लिए पहुंचे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका, पीछे-पीछे पहुंच गए पत्नी और पति

    सहरसा। सहरसा कोर्ट परिसर में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला और पुरुष कथित तौर पर लव मैरिज करने की नीयत से कोर्ट पहुंचे। दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *