पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात दया दुबे गैंग का सरगना समेत 10 सदस्य गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात दया दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस ने गैंग के सरगना दया दुबे समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गिरोह के सभी 10 सदस्य अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को बिहटा थाना में दया दुबे और उसके सहयोगियों द्वारा सात लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में बिहटा थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद तकनीकी जांच, खुफिया सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने 25 मई को सबसे पहले गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसी दिन अनुसंधान के दौरान रंजय कुमार को एक देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया। इसके अगले दिन 26 मई को गैंग के सक्रिय सदस्य विशाल कुमार को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

मामले में सबसे बड़ी सफलता 1 जून को मिली, जब गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर जिले में छापेमारी कर गैंग के सरगना दया दुबे और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार उर्फ अभि को गिरफ्तार किया गया। हालिया कार्रवाई में ओम सिंह और शिवम ठाकुर को भी पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दया दुबे गैंग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रंगदारी, लूट और हथियारों के बल पर अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने कहा कि गिरोह के सभी 10 सदस्यों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    भागलपुर मांगे विकास: दीप नगर कॉलोनी में बाढ़ पीड़ितों के बीच विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

    भागलपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही…

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *