‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ से खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: आकाश दीप और मुकेश कुमार बने डीएसपी, 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति

पटना: बिहार सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्ति दी। वहीं एथलीट पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) बनाया गया। पांच पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा में नियुक्ति मिली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। वर्ष 2026-27 में कुल 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। उत्कर्ष योजना के तहत 21 खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये, सक्षम योजना के तहत 184 खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये और प्रेरणा योजना के तहत 432 खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह राशि प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और खेल विज्ञान संबंधी सुविधाओं पर खर्च होगी।

Sponsored Advertisement

खेल सम्मान योजना के तहत एथलीट सेतु मिश्रा को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर 37.50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक दिया गया। विभास्कर कुमार को भारत का प्रतिनिधित्व करने पर 2 लाख रुपये, जबकि शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा को कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतने पर 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहली बार बिहार के खिलाड़ियों को डीएसपी जैसे उच्च पद पर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने इसे राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व कप और आईपीएल जैसे बड़े मंचों तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर से राज्य की सभी पंचायतों में खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 5 हजार खेल मैदान तैयार किए गए हैं और पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुनर्विकास किया जा रहा है। साथ ही नालंदा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और आधुनिक खेल सुविधाओं के जरिए बिहार को राष्ट्रीय खेलों में नंबर-1 राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *