छात्रों के उग्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

 

छात्रों के लगातार उग्र प्रदर्शन और बढ़ते दबाव के बीच देश की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा में सामने आई व्यापक अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र पिछले कई दिनों से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनों के दौरान छात्रों की सबसे प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिनका आरोप था कि मंत्रालय इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से विफल रहा है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से छात्रों का यह आंदोलन लगातार जारी था। शिक्षा मंत्री के इस इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन के अब समाप्त होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज बनी हुई है।

**खबर अपडेट जारी है…**

Related Posts

बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, जामताड़ा से शातिर गिरफ्तार; 8 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड और ₹31 हजार बरामद

साइबर अपराध के लिए देशभर में चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर बिजली बिल…

भागलपुर हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 20 उपद्रवी डिटेन; सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी दोषियों से वसूली

भागलपुर छात्र आंदोलन के दौरान तिलकामांझी चौक पर हुई हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भागलपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *