दिल्ली पहुंचेगी भागलपुर के जर्दालू आम की मिठास, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य हस्तियों को भेजी जाएगी खास सौगात


भागलपुर का विश्वप्रसिद्ध जर्दालू आम एक बार फिर देश की सर्वोच्च हस्तियों का स्वाद बढ़ाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपनी पहचान बना चुका यह खास आम जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों तक पहुंचेगा।

बिहार सरकार की ओर से हर वर्ष भेजी जाने वाली इस पारंपरिक सौगात को लेकर कृषि एवं उद्यान विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई यह परंपरा आज भी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ जारी है। इस वर्ष भी भागलपुर की पहचान बने जर्दालू आम की विशेष खेप दिल्ली भेजी जा रही है।

Sponsored Advertisement

दिल्ली जाने वाले इन आमों की पैदावार भागलपुर के तिलकपुर स्थित मधुवन नर्सरी में की गई है। नर्सरी के संचालक और ‘मैंगो मैन’ के नाम से प्रसिद्ध प्रगतिशील किसान एवं शोधकर्ता अशोक कुमार चौधरी वर्षों से जर्दालू आम की गुणवत्ता और नई किस्मों पर कार्य कर रहे हैं।

उद्यान विभाग के अधिकारी मोहम्मद खलिल अहमद और किसान अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लगभग 100 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले जर्दालू आम की पैकेजिंग की जा रही है। इनमें से 50 क्विंटल आम की पहली खेप पटना के बियाडा पैक हाउस भेजी जा चुकी है, जबकि शेष 50 क्विंटल आम की छंटाई और पैकिंग का कार्य अधिकारियों की निगरानी में जारी है।

गुणवत्ता जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पटना के बिहटा से यह पूरी खेप दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। जीआई टैग प्राप्त भागलपुर का जर्दालू आम अपनी अनोखी खुशबू, बेहतरीन स्वाद और सुपाच्य गुणों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसकी विशेषताएं इसे अन्य आमों से अलग बनाती हैं।

करीब दो दशकों से बिहार की इस खास पहचान और मिठास को सम्मान स्वरूप देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की परंपरा लगातार जारी है, जो भागलपुर और बिहार की गौरवशाली कृषि विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है।

  • Related Posts

    रास्ते में बंधे जानवर को हटाने की बात पर विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में रास्ते पर बंधे जानवर को हटाने की बात कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रास्ते से जानवर हटाने को लेकर शुरू…

    नाथनगर में चोरी का खुलासा, जलाए हुए सोने समेत चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार और संतोष कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *