धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन से कार्यकारिणी सदस्य पद से हटाए जाने पर सदस्य का विरोध, कहा- बिना सूचना की गई कार्रवाई

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने की खबर के बाद संबंधित सदस्य ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति अथवा त्यागपत्र के कार्यकारिणी सदस्य पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई।

 

प्रेस वार्ता के दौरान संतोष सिंह ने कहा कि 20 जुलाई 2026 को विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इस खबर से उन्हें गहरा दुख और निराशा हुई है।

 

उन्होंने बताया कि उनका निर्वाचन वर्ष 2024 से 2027 के कार्यकाल के लिए तत्कालीन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी (Assistant Returning Officer) एवं निर्वाचन पदाधिकारी (Returning Officer) की देखरेख में विधिवत चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से हुआ था। ऐसे में बिना किसी आधिकारिक सूचना या कारण बताए उन्हें पद से हटाया जाना आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके आचरण पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और असत्य हैं। इस संबंध में उन्हें न तो कोई कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया।

 

अपने बयान में उन्होंने धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपील की कि एसोसिएशन की गरिमा, संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि डीसीए क्रिकेट के विकास के लिए समर्पित संस्था बनी रहे और इसे राजनीतिक अखाड़ा बनने से बचाया जाए।

 

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होगी तथा सत्य सभी के सामने आएगा।

Related Posts

जननेता एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जननेता एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

5 साल का बकाया पड़ा भारी: धनबाद नगर निगम ने हीरापुर हटिया की चार दुकानों पर लगाया ताला

5 साल का बकाया पड़ा भारी: धनबाद नगर निगम ने हीरापुर हटिया की चार दुकानों पर लगाया ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *