मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में कुक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी; फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की ली जा रही मदद

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित भेलवा टांड में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में कार्यरत एक कुक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश कपरदार (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी थे। वह पिछले दो वर्षों से मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में कुक के रूप में कार्यरत थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को जब्त कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।

 

कौशल विकास केंद्र के कैंप मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर के भोजन की व्यवस्था देखने के लिए जब वे मेस पहुंचे तो गणेश कपरदार अपने कमरे में बेड के नीचे गिरे हुए मिले। उनकी स्थिति देखकर तुरंत इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और पेटरवार थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

घटना की जांच में पेटरवार थाना के अलावा आईईएल थाना, तेनुघाट ओपी और कसमार थाना की पुलिस भी जुटी हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।

 

घटना की जानकारी मिलने पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह से मामले की जानकारी ली और हत्या का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

दरभंगा में ‘चोटी कटवा’ का खौफ बरकरार, अब गोविंदपुर में घर में घुसकर मचाया उत्पात; पुलिस ने गठित की जांच टीम

दरभंगा में ‘चोटी कटवा’ का खौफ बरकरार, अब गोविंदपुर में घर में घुसकर मचाया उत्पात; पुलिस ने गठित की जांच टीम

NEET में असफलता के बाद घर छोड़ बना साधु, एक साल बाद वृंदावन से मिला छात्र; तलाश में गया भाई भी पहन चुका था भगवा

NEET में असफलता के बाद घर छोड़ बना साधु, एक साल बाद वृंदावन से मिला छात्र; तलाश में गया भाई भी पहन चुका था भगवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *