जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ओपीडी ठप; मरीजों की बढ़ी परेशानी

जामताड़ा सदर अस्पताल में 16 जुलाई को हुई हंगामा और तोड़फोड़ की घटना के विरोध में शुक्रवार से स्वास्थ्य कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। ओपीडी, वार्डों की नियमित सेवाएं और सिविल सर्जन कार्यालय का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। हालांकि गंभीर मरीजों को राहत देने के लिए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं।

 

Sponsored Advertisement

शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी, अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

 

हड़ताल का सबसे अधिक असर मरीजों पर देखने को मिला। सुबह से इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। ओपीडी बंद रहने के कारण दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक मरीज ने बताया कि वे कई किलोमीटर दूर से इलाज के लिए आए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर हड़ताल की जानकारी मिली। वहीं एक महिला मरीज ने कहा कि उसके बच्चे को तेज बुखार है, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ने से दबाव बना हुआ है।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अस्पताल परिसर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वे काम पर लौटने पर विचार करेंगे।

 

फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन मरीजों की परेशानियों को कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने पर विचार कर रहा है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के सामान्य होने का इंतजार मरीजों और उनके परिजनों को बना हुआ है।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *