मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन कटने से मचा हड़कंप, स्कूल के कई छात्रों की बिगड़ी तबीयत, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर: जिले के रोहुआ हाई स्कूल के सामने नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पाइपलाइन से गैस रिसाव के साथ तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं दहशत में आ गए। गैस का घना गुबार फैलने से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय निगरानी के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

रोहुआ हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वामी सुधन ने बताया कि स्कूल के सामने नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गैस पाइपलाइन कटने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि बच्चे घबरा गए और कुछ देर तक चारों ओर गैस का घना गुबार फैल गया। स्थिति सामान्य होने के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रभावित छात्रों में नौवीं कक्षा के तीन, दसवीं कक्षा का एक तथा एक अन्य छात्र शामिल है। सभी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

 

वहीं, निर्माण कार्य के सुपरवाइजर अजीत कुमार ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य गुरुवार से चल रहा था। उनके अनुसार, गुरुवार को इंडियन ऑयल (IOCL) की टीम ने खुदाई रुकवा दी थी और शुक्रवार को अपनी मौजूदगी में कार्य कराने का निर्देश दिया था। शुक्रवार सुबह IOCL की टीम मौके पर मौजूद थी और उनका एक कर्मचारी भी खुदाई के दौरान स्थल पर था। कर्मचारी ने बताया था कि गैस पाइपलाइन रूट मार्कर के बगल से गुजर रही है, लेकिन खुदाई के दौरान पाइपलाइन रूट मार्कर से पहले ही मिल गई और जेसीबी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

 

घटना के समय पाइपलाइन के दोनों ओर के वाल्व बंद होने के बावजूद गैस का रिसाव हुआ। सूचना मिलते ही गैस कंपनी, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा रिसाव पर काबू पाया। अब पूरे मामले की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पाइपलाइन की वास्तविक स्थिति, रूट मार्किंग या निर्माण कार्य के दौरान कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

 

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *