बोकारो में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार; 36 हजार नकद, 10 बाइक और जुआ सामग्री जब्त

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 36 हजार रुपये नकद, 10 मोटरसाइकिल, ताश के पत्ते, कैलकुलेटर, रजिस्टर सहित जुआ संचालन में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, चास थाना क्षेत्र के नूरी कब्रिस्तान के समीप तालाब किनारे स्थित एक अधनिर्मित मकान में लंबे समय से जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 36 हजार रुपये नकद, 10 मोटरसाइकिल, ताश के कई पैकेट, कैलकुलेटर, रजिस्टर और जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जब्त किए। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

चास के एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से जुए का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जुआ अड्डे के मुख्य संचालक की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

एएसपी ने स्पष्ट कहा कि चास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी कारोबार की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास संचालित हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *