नाला पंचायत में कांग्रेस की विशेष बैठक, एसआईआर और मतदाता प्रपत्र भरने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को जामताड़ा जिले के नाला पंचायत में पंचायत कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, मतदाता सूची के सत्यापन तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता प्रपत्र भरने को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रभु मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष पंकज झा तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समर माजी ने की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव प्रभु मंडल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की प्रत्येक पंचायत में 12 सदस्यीय ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा रहा है। साथ ही हर माह नियमित बैठक आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों को समय रहते दूर करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

 

वहीं, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता के सही पंजीकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

प्रखंड अध्यक्ष समर माजी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नाला प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन को सक्रिय किया जाएगा। गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों को मतदाता प्रपत्र भरने और आवश्यक संशोधन कराने में सहायता दी जाएगी।

 

बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया, नए मतदाता जोड़ने, नाम सुधार, नाम हटाने और विभिन्न प्रपत्रों को भरने में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने का निर्णय भी लिया गया।

 

बैठक में लक्ष्मीकांत बनर्जी, सुजन राय, उज्जल दास, सुकुमार सिंह, बिजन कुमार राय, मुचीराम मित्र, गुणधर मंडल, माधव मल्लिक, हराधन राय, दीपक मंडल, गोपीनाथ बाउरी, विपुल भंडारी, अरविंद ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

Related Posts

बोकारो में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार; 36 हजार नकद, 10 बाइक और जुआ सामग्री जब्त

बोकारो में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार; 36 हजार नकद, 10 बाइक और जुआ सामग्री जब्त

पलामू में करंट का कहर: स्कूल से घर लौटे 11 वर्षीय छात्र की बिजली की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

पलामू में करंट का कहर: स्कूल से घर लौटे 11 वर्षीय छात्र की बिजली की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *