मेनहा डिग्री कॉलेज संचालन की मांग ने पकड़ा जोर, आंदोलन के पांचवें दिन सत्तर कटैया में निकला कैंडल मार्च

सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड में मेनहा डिग्री कॉलेज के संचालन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर सरकार और जिला प्रशासन से अविलंब कॉलेज का संचालन शुरू करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च किया और उच्च शिक्षा के अधिकार को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

 

Sponsored Advertisement

कैंडल मार्च का नेतृत्व बिशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव, पूर्व मुखिया संजीव कुमार, रोहित चौधरी, पप्पू यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मेनहा में डिग्री कॉलेज शुरू करने के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेनहा में डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू होने से सत्तर कटैया प्रखंड और आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कॉलेज की मांग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और शैक्षणिक विकास का प्रश्न है।

 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द मेनहा डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू करने की मांग की।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा: सृजन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

    जामताड़ा। मिहिजाम के पालबागान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग और सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *