प्रेरणा दिवस पर स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में विकास का संकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया गया जोर

बोकारो चास स्थित स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में रविवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मियों ने संस्थान के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि स्वामी सहजानंद महाविद्यालय की स्थापना समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने और युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि संस्थान स्वामी सहजानंद के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी महाविद्यालय विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

 

महाविद्यालय में हाल के दिनों में सामने आए विवाद के संबंध में सचिव ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही संभव है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से संस्थान के व्यापक हित को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि समाज की सार्वजनिक धरोहर है। ऐसे में इसके विकास, सम्मान और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी सभी की है।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वातावरण तभी मजबूत होगा, जब शिक्षक, कर्मचारी और प्रबंधन एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने महाविद्यालय के विकास, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

प्रेरणा दिवस के इस आयोजन ने महाविद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का संचार किया। कार्यक्रम का समापन संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *