भागलपुर में महिला लिपिक पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं; बाइक सवार दो बदमाश फरार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला लिपिक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। कटहरा हाई स्कूल की लिपिक रंजु कुमारी पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, किस्मत से गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रंजु कुमारी अपने गांव नारायणपुर से टोटो पर सवार होकर कटहरा हाई स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थीं। जैसे ही टोटो सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के साधु बाबा स्थान के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टोटो को रोक लिया और रंजु कुमारी को निशाना बनाकर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। रंजु कुमारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता स्कूल पहुंचीं और पूरी जानकारी स्कूल प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वीडियो संजीव कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार तथा सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष धन्नजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़िता रंजु कुमारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि उन पर अचानक हमला किया गया और समझने का मौका भी नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    बाईपास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण ले गए चोर

    भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बैजानी मकससपुर के ब्राह्मण टोला स्थित एक बंद घर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *