नाला की मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ सख्त, स्कूलों में 100% उपस्थिति और नियमित एमडीएम संचालन के दिए निर्देश

नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को गेड़िया और नाला शैक्षणिक अंचल की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुई। गुरुगोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालयों के बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 

Sponsored Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए बीईईओ ने कहा कि सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन के साथ-साथ मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना का संचालन हर हाल में समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए तथा विद्यालय संचालन अवधि के दौरान ही एमडीएम का एसएमएस भेजना अनिवार्य होगा।

 

उन्होंने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति दर्ज करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ‘प्रयास’ कार्यक्रम के तहत अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

गुरुगोष्ठी में विद्यालयों की घंटी व्यवस्था, स्वच्छता, दैनिक प्रार्थना सभा, एफएलएन, पठन-पाठन, अच्छी लिखावट, पंक्तिबद्ध भोजन व्यवस्था, पोषण वाटिका, मासिक उपयोगिता प्रमाण पत्र, आईएफए गोली वितरण तथा रसोइयों द्वारा एप्रन पहनकर भोजन बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

 

इसके अलावा अपार आईडी अपडेट, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, ई-विद्यावाहिनी पर पुस्तक वितरण, ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं निशुल्क साइकिल वितरण, बाल संसद, प्रोजेक्ट रील, मासिक जांच परीक्षा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, पंचायतवार निरीक्षण, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिक्षक आईडी कार्ड, पीएफएमएस और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित सामाजिक अंकेक्षण की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

 

बैठक में प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, प्रखंड साधन सेवी सुनील मंडल, प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, नाला (जामताड़ा)

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *