समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, 8-10 बदमाशों ने प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोलियों से भूनकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार देर रात हुए सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में 8 से 10 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चर्चित प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश व अवैध कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नीमा चकहैदर निवासी प्रभात चौधरी को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से नामापुर-दरियापुर स्थित बागमती नदी पुल के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे 8-10 बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रभात के सिर में और उसके साथी बेलसंडी निवासी सन्नी कुमार की पीठ में गोली लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य साथी जान बचाकर भाग निकले। वारदात के बाद सभी हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मृतक प्रभात के पिता संजय चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी समस्तीपुर कोर्ट परिसर में प्रभात पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें दो पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। अब उसकी हत्या कर दी गई है।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रभात चौधरी पर अवैध शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि 2023 में कोर्ट परिसर में प्रभात पर हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। प्रारंभिक जांच में शराब तस्करी, पैसों के लेनदेन और गैंग के वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। परिवार की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। :::

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *