सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


सहरसा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सौरबाजार थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 जुलाई 2026 की रात सौरबाजार थाना पुलिस दीघा चौक की ओर नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध टेंपो पर पड़ी। पुलिस वाहन को देखते ही चालक ने टेंपो को अचानक मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम काप के समीप टेंपो को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान चालक और उसमें सवार व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी के दौरान संजय यादव के पास गमछे में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया।

Sponsored Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, पिता धर्मेंद्र शाह, निवासी गोलमा बासा टोला, वार्ड संख्या-18, थाना पतरघट तथा संजय यादव, पिता गणेश यादव, निवासी गाजी पैता, वार्ड संख्या-14, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *