राजद प्रमुख लालू प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की शाम को नई दिल्ली से वापस पटना लौट गए।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत का स्वागत किया और कहा कि यह न्याय की जीत है।
राहुल गांधी को तंग किया जा रहा था, हालांकि सारे ही विपक्ष को किसी न किसी तरीके से तंग किया जा रहा है।
लड़ने पर ही जीत होती है, जो लड़ेगा वह जीतेगा। जो नहीं लड़ेगा वो हारेगा।
पटना लौटने के बाद लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।
मंगलवार को दोनों नेता नई दिल्ली गए थे। उसी दिन पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में जाति आधारित गणना को लेकर अपना फैसला सुनाया था
और गणना पर लगायी गयी रोक को हटा लिया था।
राजद सूत्रों के मुताबिक लैंड फॉर जॉब मामले में अपने अधिवक्ताओं से बातचीत करने और विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मिलने को लेकर दोनों नेता नई दिल्ली गए थे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
