चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन और शिलान्यास

हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना अंतर्गत कार्यरत सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में मां दुर्गा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए रविवार को वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद से आए आचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के जीएम आर. एस. यादव ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इसके बाद भूमि पूजन और हवन में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ कार्यक्रम में अपनी आस्था व्यक्त की।

 

इस अवसर पर जीएम आर. एस. यादव ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए परिसर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य लगभग छह माह में पूरा कर श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि मंदिर बनने से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों को पूजा-अर्चना के लिए एक स्थायी धार्मिक स्थल मिलेगा तथा परिसर में आध्यात्मिक वातावरण भी मजबूत होगा।

 

भूमि पूजन की सूचना मिलते ही आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों की आस्था को नया केंद्र मिलेगा।

 

संवाददाता: सुनील कुमार ठाकुर

Related Posts

एनएच किनारे सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा! चास मेयर का बड़ा खुलासा, 15-16 लोग रडार पर, एफआईआर की तैयारी

एनएच किनारे सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा! चास मेयर का बड़ा खुलासा, 15-16 लोग रडार पर, एफआईआर की तैयारी

कुंडहित में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

कुंडहित में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *