विश्रामपुर में केसरवानी वैश्य सभा का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 70 लोगों की हुई जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण

पलामू विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के बाजार मोहल्ला स्थित जोड़ा शिव मंदिर परिसर में रविवार को केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

Sponsored Advertisement

शिविर का शुभारंभ गढ़वा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. पतंजलि केशरी, वरीय समाजसेवी संजय बैठा, राधेश्याम केशरी, रामलखन केशरी और अकलू केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे उनका बेहतर उपचार संभव हो पाता है।

 

शिविर में डॉ. पतंजलि केशरी और उनकी टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर और ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।

 

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधुनिक जांच मशीनों के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग, केसरवानी वैश्य सभा के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *