शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो मानसून सत्र में होगा विधानसभा घेराव, कोशी स्नातक चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा शिक्षक संघ

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को सहरसा के प्रमंडलीय पुस्तकालय भवन में कोशी प्रमंडल शिक्षक संवाद सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव सह सहरसा जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन मधेपुरा जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने किया। सम्मेलन में कोशी प्रमंडल सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों को समय पर वेतन, प्रोन्नति, स्थानांतरण, पूर्ण वेतनमान और पुरानी पेंशन जैसी सुविधाएं मिलना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमावली में प्रावधान होने के बावजूद प्रारंभिक शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति और ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलने तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो आगामी मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

 

सम्मेलन में यह भी घोषणा की गई कि शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से विधान परिषद तक पहुंचाने के लिए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ आगामी कोशी स्नातक विधान परिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा।

 

मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष अनवार करीम, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव, राज्य सचिव निरंजन कुमार सहित कई वक्ताओं ने शिक्षकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संघ के लगातार संघर्ष के कारण ही शिक्षकों को अब तक कई सुविधाएं मिली हैं और आगे भी संगठित प्रयासों से शेष मांगों को पूरा कराया जाएगा।

 

सम्मेलन में विभिन्न जिलों और प्रखंडों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    बिहार में बाढ़ का कहर: 13 जिलों में 28 लाख आबादी प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं

    पटना: बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, सोन समेत कई नदियों के उफान पर होने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विभिन्न स्रोतों के अनुसार राज्य के 13 जिलों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *