सहरसा में धूमधाम से मनाई गई रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को बताया उनकी ऐतिहासिक देन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को सहरसा जिला परिषद परिसर स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने की। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

 

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के ऐसे जननेता थे, जिन्होंने हमेशा सत्ता से अधिक जनसेवा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब परिवारों तक सस्ती दरों पर खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया।

 

कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, जिला महासचिव हरे कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी, प्रधान महासचिव रमेश चौधरी तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रतन कुमार साह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

 

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी , सहरसा

  • Related Posts

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    बिहार में सड़क हादसों का खौफनाक आंकड़ा, हर साल 10 हजार से ज्यादा मौतें; सबसे ज्यादा निशाने पर युवा

    बिहार में सड़क हादसों का खौफनाक आंकड़ा, हर साल 10 हजार से ज्यादा मौतें; सबसे ज्यादा निशाने पर युवा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *