सहरसा में बाइक और साइकिल की भीषण टक्कर, मजदूर की मौत; एक युवक गंभीर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा भटोनी पुल के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा वार्ड संख्या-8 निवासी भोली शर्मा रोज की तरह शनिवार सुबह मजदूरी करने के लिए एक आरा मिल गए थे। दिनभर काम करने के बाद शाम को वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटोनी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही भोली शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

 

भोली शर्मा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

    भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

    बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

    भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *