अपना बिहार झारखंड की खबर का हुआ असर: सलखुआ थाना अध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, कथित दलाल गिरफ्तार

अपना बिहार झारखंड न्यूज़ चैनल पर सलखुआ थाना में कथित दलाली और पुलिस की मिलीभगत से जुड़े वायरल वीडियो और खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) ने स्वयं सलखुआ थाना पहुंचकर औचक जांच की। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर सलखुआ थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कुल 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कथित दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

डीआईजी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूचना मिली थी कि सतीश कुमार नामक व्यक्ति थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक रविता कुमारी के माध्यम से थाना में कथित दलाली करता था। साथ ही उसके भाई चंद्रकिशोर रजक पर मादक पदार्थों का सिंडिकेट चलाने का भी आरोप था। 2 जुलाई को डीआईजी ने स्वयं सलखुआ थाना में औचक जांच की। जांच के दौरान थानाध्यक्ष और सतीश कुमार के बीच मोबाइल पर बातचीत होने की पुष्टि हुई।

 

इसके बाद गोसपुर मंदिर के पास छापेमारी कर सतीश कुमार को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक लैपटॉप, की-बोर्ड, माउस, लैपटॉप चार्जर तथा पिपरा, सलखुआ और नवहट्टा थाना के मूल कांड की दैनिकी बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

 

एसआईटी की जांच के बाद सलखुआ थाना कांड संख्या 107/26 दर्ज कर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मामले में संलिप्त पाए गए 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी थाना या पुलिस कार्यालय में किसी अवैध व्यक्ति द्वारा दलाली या पुलिस के नाम पर अवैध कार्य कराने की जानकारी मिले तो तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

संवाददाता: इंद्रदेव जी

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *